अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 20% बढ़ी

सालाना आधार पर अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 51383 यूनिट रही है।

अपडेटेड Nov 02, 2015 पर 10:59 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अक्टूबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 20 फीसदी बढ़ी है। अक्टूबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 51,383 गाड़ियां बेची हैं।

    सालाना आधार पर अक्टूबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 20,255 यूनिट से बढ़कर 24,060 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बिक्री 40,278 यूनिट से बढ़कर 48,815 यूनिट रही है।

    सालाना आधार पर अक्टूबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 3 फीसदी बढ़कर 2,568 यूनिट रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 31 फीसदी बढ़कर 18,756 यूनिट रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।