अक्टूबर में मारुति सुजुकी की बिक्री घटी

अक्टूबर में दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।

अपडेटेड Nov 01, 2014 पर 5:01 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ऑटो सेक्टर में मंदी का माहौल अब भी जारी है, अक्टूबर में दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी की कुल बिक्री करीब 1 फीसदी घटकर 1 लाख यूनिट के पास पहुंच गई है। वहीं एक्सपोर्ट में भी मारुति को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। एक्सपोर्ट भी 23.5 फीसदी घटकर 6,904 यूनिट हो गई है।

    मारुती की घरेलू बिक्री में सिर्फ 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। मारुती की घरेलू बिक्री 1 फीसदी बढ़कर 97,069 यूनिट हो गई है। मारुति के मिनी सेगमेंट में 9.2 फीसदी कम गाड़ियों की बिक्री हुई है।

    मारुति 800, आल्टो, वैगन-आर करीब 35 हजार यूनिट्स ही बिकी है, वहीं स्विफ्ट, रिट्ज, डिजायर जैसी गाड़ियों की बिक्री भी 3.5 फीसदी घट गई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।