Get App

अगस्त में बजाज ऑटो की बिक्री 5% घटी

इस साल अगस्त में बजाज ऑटो ने 3.25 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अगस्त में 3.42 लाख गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2016 पर 12:00 PM
अगस्त में बजाज ऑटो की बिक्री 5% घटी

अगस्त में बजाज ऑटो की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर अगस्त में बजाज ऑटो की बिक्री 5 फीसदी घट गई है। इस साल अगस्त में बजाज ऑटो ने कुल 3.25 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अगस्त में बजाज ऑटो ने कुल 3.42 लाख गाड़ियां बेची थी।

बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। सालाना आधार पर अगस्त में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 1.81 लाख यूनिट्स से 31 फीसदी घटकर 1.25 लाख यूनिट्स रहा है। हालांकि सालाना आधार पर अगस्त में बजाज ऑटो की घरेलू बाजार में बिक्री 1.6 लाख यूनिट्स से बढ़कर 2 लाख यूनिट्स रही है।

सालाना आधार पर अगस्त में बजाज ऑटो की मोटरसाइकिलों की बिक्री 2.9 लाख यूनिट्स से 4 फीसदी घटकर 2.8 लाख यूनिट्स रही है। सालाना आधार पर अगस्त में बजाज ऑटो के 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 51529 यूनिट्स से 12 फीसदी घटकर 45436 यूनिट्स रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें