अगस्त में मारुति सुजुकी की बिक्री 26% बढ़ी

अगस्त में मारुति सुजुकी ने कुल 1.10 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 87323 गाड़ियां बेची थी।

अपडेटेड Sep 01, 2014 पर 11:21 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अगस्त महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री में जबर्दस्त बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अगस्त में मारुति सुजुकी की बिक्री 26 फीसदी बढ़ गई है। अगस्त में मारुति सुजुकी ने कुल 1.10 लाख गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल अगस्त में मारुति सुजुकी ने 87323 गाड़ियां बेची थी।

    सालाना आधार पर अगस्त में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 11305 यूनिट से बढ़कर 12472 यूनिट रहा। वहीं सालाना आधार पर अगस्त में मारुति सुजुकी की घरेलू बाजार में बिक्री 76018 यूनिट से बढ़कर 98304 यूनिट रही। सालाना आधार पर अगस्त में मारुति सुजुकी की पैसेंजर वाहनों की बिक्री 63499 यूनिट से बढ़कर 82823 यूनिट रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।