वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 42.4 फीसदी बढ़कर 299 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 210 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 42.4 फीसदी बढ़कर 299 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 210 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज की आय 19 फीसदी घटकर 11,390 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज की आय 14,066.7 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज की अन्य आय 199 करोड़ रुपये से बढ़कर 454.2 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज की ब्याज लागत 1,810.8 करोड़ रुपये से घटकर 384 करोड़ रुपये रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।