वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अदानी पावर को 2,529 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में अदानी पावर को 580 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। चौथी तिमाही में अदानी पावर को 1,843 करोड़ रुपये के टैरिफ मुआवजे का फायदा मिला है।

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अदानी पावर की बिक्री 3 गुना से ज्यादा बढ़कर 5,991 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में अदानी पावर की बिक्री 1,888 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में अदानी पावर का एबिटडा 368 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,666 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में अदानी पावर का ऑपरेटिंग मार्जिन 19.5 फीसदी से बढ़कर 45.2 फीसदी रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।