अदानी पोर्ट का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अदानी पोर्ट का मुनाफा 25.3 फीसदी घटकर 530 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 15, 2014 पर 2:51 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अदानी पोर्ट का मुनाफा 25.3 फीसदी घटकर 530 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में अदानी पोर्ट का मुनाफा 710 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अदानी पोर्ट की आय 7.7 फीसदी बढ़कर 1,116 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में अदानी पोर्ट की आय 1,035.5 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में अदानी पोर्ट की अन्य आय 46.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 172.9 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में अदानी पोर्ट का एबिटडा 631 करोड़ रुपये से बढ़कर 661 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में अदानी पोर्ट का एबिटडा मार्जिन 60.9 फीसदी से घटकर 59.2 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।