Get App

अपोलो टायर्स के मुनाफे में 37.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 37.4 फीसदी बढ़कर 228 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2014 पर 1:53 PM
अपोलो टायर्स के मुनाफे में 37.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 37.4 फीसदी बढ़कर 228 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 165.9 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 1.8 फीसदी बढ़कर 3247.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 3189.9 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा 304 करोड़ रुपये से बढ़कर 428 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में अपोलो टायर्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 12.3 फीसदी से बढ़कर 13.2 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में अपोलो टायर्स की अन्य आय 11 करोड़ रुपये से बढ़कर 29 करोड़ रुपये रही। अप्रैल-जून तिमाही में अपोलो टायर्स के दक्षिण अफ्रीका के कारोबार में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें