अपोलो टायर्स के मुनाफे में 98.6% की बढ़ोतरी

चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 98.6 फीसदी बढ़कर 282 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 15, 2014 पर 1:31 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 98.6 फीसदी बढ़कर 282 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 142 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स की बिक्री 5.7 फीसदी बढ़कर 3,212 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स की बिक्री 3,037 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा 355.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 444 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा मार्जिन 11.7 फीसदी से बढ़कर 13.8 फीसदी रहा। चौथी तिमाही में कूपर टायर के प्रस्तावित अधिग्रहण से अपोलो टायर्स को 11 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

    अपोलो टायर्स का कहना है कि वित्त वर्ष 2015 में कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में ग्रोथ मामूली रह सकती है। यूरोप में ग्रीनफील्ड मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट लगाने की योजना है। वित्त वर्ष 2015 की पहली छमाही तक रबड़ की कीमतें स्थिर रह सकती हैं। वित्त वर्ष 2015 में कच्चे माल को लेकर दबाव दिख सकता है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।