अपोलो हॉस्पिटल के मुनाफे में 7.7% की बढ़ोतरी

चौथी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल का मुनाफा 7.7 फीसदी बढ़कर 81.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 28, 2014 पर 3:09 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल का मुनाफा 7.7 फीसदी बढ़कर 81.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल का मुनाफा 75.5 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल की बिक्री 17.7 फीसदी बढ़कर 998.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल की बिक्री 848.3 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल का एबिटडा 162 करोड़ रुपये से बढ़कर 183 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल का एबिटडा मार्जिन 19.1 फीसदी से घटकर 18.4 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।