Get App

अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 17.5% घटा

सालाना आधार पर पहली तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 87.5 करोड़ रुपये से घटकर 72.2 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2016 पर 2:26 PM
अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 17.5% घटा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 17.5 फीसदी घटकर 72.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 87.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स की आय 12.2 फीसदी बढ़कर 1465.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स की आय 1305.7 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का एबिटडा 177.6 करोड़ रुपये बढ़कर 187 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का एबिटडा मार्जिन 13.6 फीसदी से घटकर 12.7 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें