अपोलो हॉस्पिटल्स के मुनाफे में 5.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 5.2 फीसदी बढ़कर 91.5 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 12, 2014 पर 2:58 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 5.2 फीसदी बढ़कर 91.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 87 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स की बिक्री 18.2 फीसदी बढ़कर 1153 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स की बिक्री 975 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का एबिटडा 160 करोड़ रुपये से बढ़कर 173 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का एबिटडा मार्जिन 16.4 फीसदी से घटकर 15 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।