अब जर्मनी में बढ़ी उबर की मुश्किलें

जर्मनी में फ्रैंकफर्ट के रीजनल कोर्ट ने उबर की सेवाओं पर रोक का आदेश दिया है।

अपडेटेड Sep 03, 2014 पर 1:23 PM

प्रीमियम टैक्सी सर्विस देने वाली अमेरिकी कंपनी उबर को भारत के बाद जर्मनी में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फ्रैंकफर्ट के रीजनल कोर्ट ने उबर की सेवाओं पर रोक का आदेश दिया है। हालांकि अभी उबर की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उबर ने रोक के आदेश को चुनौती देने का फैसला किया है। दरअसल जर्मनी में उबर के ड्राइवरों को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। कोर्ट के मुताबिक उबर के ड्राइवरों के पास जरूरी कमर्शियल लाइसेंस नहीं है।

जर्मनी के कानून के मुताबिक वो ड्राइवर ही ग्राहकों को बिना कमर्शियल लाइसेंस के पिक-अप कर सकते हैं जो ऑपरेटिंग कॉस्ट से ज्यादा पैसे नहीं लेते हैं। जबकि उबर की भूमिका एक बिचौलिए की तरह है। दुनियाभर के 150 देशों में मौजूद उबर की सेवा जर्मनी में सुपर हिट है। इस साल वहां इसके ग्राहकों की संख्या में 5 गुने का उछाल दर्ज किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।