अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो बस कल तक इंतजार कीजिये। कल भारत में लॉन्च होने जा रहा है चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शियाओमी का फोन एमआई3। शियाओमी नाम की ये चीनी स्मार्टफोन कंपनी बिक्री के मामले में चीन में नंबर 1 है।
जाओमी पिछले साल तब चर्चा में आयी जब इस कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट के पद को गूगल से कंपनी में आए हुगो बारा ने संभाला। उम्दा डिजाइन और बढ़िया फीचर्स, आमतौर पर शियाओमी के स्मार्टफोन में देखने को मिलते हैं। कल से भारतीय बाजार में बिकने वाला है शियाओमी एमआई3 जिसकी कीमत 15,000 रुपये होगी। जानकारों की मानें तो 15,000 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में ये फोन बाजार के रूख को बदल सकता है। खबरें हैं कि ये फोन फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव डील के साथ आएगा।