अमेजॉन ने लॉन्च किया 3 डी स्मार्टफोन

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजॉन ने अपना 3 डी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

अपडेटेड Jun 19, 2014 पर 3:40 PM

गैजेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजॉन ने अपना 3 डी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अमेजॉन फायर फोन नाम से पेश किया है। इस फोन को 32 और 64 जीबी मेमोरी वैरिएंट में उतारा गया है। कंपनी ने 32 जीबी वर्जन की कीमत 199 डॉलर जबकि 64 जीबी वर्जन की कीमत 299 डॉलर रखी है।

इस फोन की खास बात है कि इसमें एक 3 डी डिस्प्ले वाला फोन है जिसमें 4.7 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। अमेजॉन फायर फोन 3जी के साथ-साथ 4जी नेटवर्क पर भी काम करता है। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।