गैजेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजॉन ने अपना 3 डी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अमेजॉन फायर फोन नाम से पेश किया है। इस फोन को 32 और 64 जीबी मेमोरी वैरिएंट में उतारा गया है। कंपनी ने 32 जीबी वर्जन की कीमत 199 डॉलर जबकि 64 जीबी वर्जन की कीमत 299 डॉलर रखी है।
