अमेरिका में लॉन्च हुई एप्पल वॉच

एप्पल ने इसे 3 वर्जन एप्पल वॉच, एप्पल वॉच स्पोर्ट्स और एप्पल वॉच गोल्ड एडीशन में लॉन्च किया है।

अपडेटेड Mar 10, 2015 पर 1:21 PM

एप्पल ने अपनी सबसे प्रतीक्षित, एप्पल वॉच अमेरिका में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे 3 वर्जन एप्पल वॉच, एप्पल वॉच स्पोर्ट्स और एप्पल वॉच गोल्ड एडीशन में लॉन्च किया है। इन वॉच की कीमत 349 डॉलर से शुरू होकर 10,000 डॉलर तक है।

वक्त देखने के अलावा आप इस स्मार्टवॉच से संदेश, भेज और हासिल कर सकते है। कॉल कर सकते है, अपनी मेल चेक कर सकते है, स्केचिंग, म्यूजिक, फिटनेस ट्रैकर, जैसे हजारों काम किए जा सकते है। एप्पल वॉच की प्री ऑर्डर बुकिंग 10 अप्रैल से शुरू होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।