क्रूड में स्थिरता से अमेरिकी बाजार कल 1 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार में क्रूड में स्थिरता से बाजार में खरीदारी लौटी और डाओ जोंस में 1 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई। कैटरपिलर के शेयर में 5 फीसदी मजबूती से बाजार में जोश देखा गया और साथ ही ट्रांसपोर्ट शेयरों में बढ़त से अमेरिकी बाजार को सहारा मिला। यूरोपीय बाजारों में भी क्रूड में स्थिरता से निवेशकों की चिंता कम हुई है और कल मेटल प्रोडक्शन घटने की उम्मीद से माइनिंग शेयर चढ़कर बंद हुए।
