अमेरिकी बाजार फिसले,ग्लोबल चिंताओं ने बिगाड़ा मूड

ग्लोबल चिंताओं से अमेरिकी बाजार 3 फीसदी तक फिसल गए हैं।

अपडेटेड Sep 29, 2015 पर 8:07 AM

ग्लोबल चिंताओं से अमेरिकी बाजार 3 फीसदी तक फिसल गए हैं। अमेरिकी इक्विटी बाजार में तगड़ी बिकवाली देखने को मिली है। फेड को लेकर जारी अनिश्चितताएं और ग्लोबल ग्रोथ को लेकर उभरती चिंताएं बाजार का मूड बिगाड़़ रही हैं। और तीनो बेंचमार्क डाओ, एसएंडपी, नैस्डैक एक बार फिर करेक्शन जोन में दिख रहे हैं। कच्चे तेल में दबाव से भी चिंताएं बढ़ी हैं।

सोमवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 312.78 प्वाइंट यानी 1.92 फीसदी गिरकर 16,001.89 पर, एसएंडपी-500 49.57 प्वाइंट यानी 2.57 फीसदी घटकर 1881.77 पर और नैस्डेक 142.53 प्वाइंट यानी 3.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 4543.97 पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।