ग्लोबल चिंताओं से अमेरिकी बाजार 3 फीसदी तक फिसल गए हैं। अमेरिकी इक्विटी बाजार में तगड़ी बिकवाली देखने को मिली है। फेड को लेकर जारी अनिश्चितताएं और ग्लोबल ग्रोथ को लेकर उभरती चिंताएं बाजार का मूड बिगाड़़ रही हैं। और तीनो बेंचमार्क डाओ, एसएंडपी, नैस्डैक एक बार फिर करेक्शन जोन में दिख रहे हैं। कच्चे तेल में दबाव से भी चिंताएं बढ़ी हैं।
