सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में मुनाफावसूली हावी रही। अगले हफ्ते होने वाली फेडरल रिजर्व बैठक से पहले कल निवेशकों में घबराहट दिखी और सभी अमेरिकी बाजार कल 0.5 फीसदी गिरकर बंद हुए। डाओ जोंस और एसएंडपी 500 इंडेक्स तो 3 हफ्ते के निचले स्तर पर खिसक गए हैं।
दरअसल अगले हफ्ते बुधवार को होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक पर निवेशकों की नजर है। उम्मीद की जा रही है इस बैठक में फेडरल रिजर्व बॉन्ड खरीद योजना को और घटा सकता है साथ ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया जा सकता है।
अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 16,987 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कम्पोजिट इंडेक्स 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 4.567 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 0.60 फीसदी की गिरावट के बाद 1,985 पर कारोबार बंद हुआ।