अरविंदः मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अरविंद का मुनाफा 48.7 फीसदी घटकर 48.2 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 14, 2015 पर 1:36 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अरविंद का मुनाफा 48.7 फीसदी घटकर 48.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अरविंद का मुनाफा 94 करोड़ रुपये रहा था। जनवरी-मार्च तिमाही में अरविंद को 48.4 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अरविंद की आय 8.4 फीसदी बढ़कर 2040 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अरविंद की आय 1881.7 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में अरविंद का एबिटडा 240 करोड़ रुपये से बढ़कर 260 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में अरविंद का एबिटडा मार्जिन 12.7 फीसदी पर बरकरार रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।