Get App

अल्ट्राटेक सीमेंटः मुनाफा 5.6% घटा, आय 7.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 5.6 फीसदी घटकर 591 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2015 पर 2:16 PM
अल्ट्राटेक सीमेंटः मुनाफा 5.6% घटा, आय 7.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 5.6 फीसदी घटकर 591 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 626 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की आय 7.1 फीसदी बढ़कर 6097 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की आय 5692 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का एबिडटा 1051 करोड़ रुपये से बढ़कर 1152 करोड़ रुपये हो गया है। पहली तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन 18.5 फीसदी से बढ़कर 18.9 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की सीमेंट बिक्री 117 लाख टन से बढ़कर 121.4 लाख टन रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें