वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 36.7 फीसदी घटकर 230 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 363.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 36.7 फीसदी घटकर 230 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 363.4 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 46.4 फीसदी बढ़कर 4,506 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 3,077 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में अशोक लेलैंड का एबिटडा 178 करोड़ रुपये से बढ़कर 457 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं सालाना आधार पर अशोक लेलैंड का ऑपरेटिंग मार्जिन 5.8 फीसदी से बढ़कर 10.1 फीसदी हो गया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।