आंध्रा बैंक का मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 2.1 गुना बढ़कर 185.2 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Apr 27, 2015 पर 1:23 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 2.1 गुना बढ़कर 185.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 88.1 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आंध्रा बैंक की ब्याज आय 44.4 फीसदी बढ़कर 1371.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आंध्रा बैंक की ब्याज आय 949.8 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आंध्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.99 फीसदी से घटकर 5.3 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में आंध्रा बैंक का नेट एनपीए 3.7 फीसदी से घटकर 2.93 फीसदी रहा।

    रुपये में एनपीए की बात करें तो तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में आंध्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 7118.1 करोड़ रुपये से घटकर 6876.5 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में आंध्रा बैंक का नेट एनपीए 4264.2 करोड़ रुपये से घटकर 3688.6 करोड़ रुपये रहा।

    तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में आंध्रा बैंक की प्रोविजनिंग 541.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 633करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 711.4 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।