आंध्रा बैंक के मुनाफे में 51.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 51.4 फीसदी बढ़कर 144 करोड़ रुपये हो गया।

अपडेटेड Oct 30, 2014 पर 1:49 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 51.4 फीसदी बढ़कर 144 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 70 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक की ब्याज आय 5.6 फीसदी बढ़कर 1104 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक की ब्याज आय 1045 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आंध्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.98 फीसदी से बढ़कर 5.99 फीसदी रहा। वहीं जुलाई-सितंबर तिमाही में आंध्रा बैंक का नेट एनपीए 3.89 फीसदी से घटकर 3.86 फीसदी रहा।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आंध्रा बैंक ने 502 करोड़ रुपये के मुकाबले 491 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है। 

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।