आई फोन 7 के लॉन्च की खबर के बाद आज रेडिंगटन इंडिया के शेयर में भी खासी खरीदारी दिखी। एप्पल आज अपना नया आई फोन लॉन्च करने वाला है। रेडिंगटन भारत में एप्पल का एक बड़ा डिस्ट्रीब्यूटर है जिसके कारण शेयर में तेजी देखने को मिली। भारत के अलावा कंपनी के पास नाइजीरिया और यूएई में भी आई फोन के डिस्ट्रीब्यूशन के अधिकार हैं।