इंश्योरेंस रेगुलेटर आईआरडीए ने नियम नहीं मानने के कारण 2 इंश्योरेंस कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। आईआरडीए ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पर 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आईआरडीए ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस को इंश्योरेंस सेवा आउटसोर्स करने में नियम नहीं मानने का दोषी पाया है। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने डिगांटा मल्टी सर्विस को इंश्योरेंस सेवा आउटसोर्स की थी।
इसके अलावा आईआरडीए ने केनरा एचएसबीसी ओबीसी लाइफ इंश्योरेंस पर भी 31 लाख का जुर्माना लगाया है। रेगुलेटर ने इंश्योरेंस आनंद राठी इंश्योरेंस ब्रोकर को भी चेतावनी दी है। आईआरडीए ने आनंद राठी इंश्योरेंस ब्रोकर के आनंद राठी फाइनेंशियल सर्विसेज से लेन देन पर रोक लगा दी है। आईआरडीए ने कहा है आनंद राठी इंश्योरेंस ब्रोकर सिर्फ ब्रोकर का काम करे। रेगुलेटर ने आनंद राठी इंश्योरेंस ब्रोकर पर भी 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।