आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा बढ़ा, बिक्री घटी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा 14 फीसदी बढ़कर 122 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 05, 2014 पर 3:33 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा 14 फीसदी बढ़कर 122 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा 107 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा की बिक्री 6 फीसदी घटकर 883 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा की बिक्री 939 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का एबिटडा 422 करोड़ रुपये से बढ़कर 523 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का एबिटडा मार्जिन 44.9 फीसदी से घटकर 59.2 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।