आईआरबी इंफ्रा के मुनाफे में 10.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा 10.4 फीसदी बढ़कर 166 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 13, 2015 पर 4:36 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा 10.4 फीसदी बढ़कर 166 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा 150.4 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईआरबी इंफ्रा की आय 9.8 फीसदी बढ़कर 1,109 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईआरबी इंफ्रा की आय 1,010 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का एबिटडा 563 करोड़ रुपये से बढ़कर 628.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का एबिटडा मार्जिन 55.7 फीसदी से बढ़कर 56.7 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।