फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां अब अपना सामान आईआरसीटीसी के प्लेटफार्म पर बेचने की तैयारी कर रही है। मौजूदा वक्त में आईआरसीटीसी के 21 लाख यूजर्स है जो फ्लिपकार्ट और अमेजॉन समेत दूसरी ऑनलाइन कंपनियों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं। यही वजह है कि फ्लिपकार्ट और अमेजॉन देश में अपना दायरा बढ़ाने के लिए आईआरसीटीसी के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना चाहती है।
हमें मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआत मर्चेंडाइज सेक्शन से की जा सकती है और बाद में दूसरी कैटेगरीज को भी आईआरसीटीसी के प्लेटफॉर्म पर बेचा जा सकता है। हालांकि इससे पहले भी आईआरसीटीसी ने अपने प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक्स और एपेरल बेचने के लिए येभी डॉटकॉम के साथ करार किया था, लेकिन अच्छा रिस्पॉन्स न मिलने की वजह से ये करार एक साल से आगे नहीं बढ़ सका था। आईआरसीटीसी ने वित्त वर्ष 2014 में ऑनलाइन टिकट बेचकर करीब 15,500 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो फ्लिपकार्ट और अमेजॉन की संयुक्त कमाई से भी ज्यादा थी।