आईओसी को 3285 करोड़ रु का घाटा

अप्रैल-दिसंबर के दौरान आईओसी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 4.97 डॉलर प्रति बैरल से घटकर -2.66 डॉलर प्रति बैरल रहा।

अपडेटेड Feb 13, 2015 पर 3:12 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इंडियन ऑयल (आईओसी) को 3285 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में आईओसी को 961 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईओसी की बिक्री 8.5 फीसदी घटकर 1.07 लाख करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में आईओसी की बिक्री 1.17 लाख करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में आईओसी की अन्य आय 1682 करोड़ रुपये से घटकर 910 करोड़ रुपये रही। वहीं सालाना आधार पर अप्रैल-दिसंबर के दौरान आईओसी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 4.97 डॉलर प्रति बैरल से घटकर -2.66 डॉलर प्रति बैरल रहा।

    अप्रैल-दिसंबर के दौरान आईओसी को 15017 करोड़ रुपये का इन्वेंटरी घाटा हुआ है। अप्रैल-दिसंबर के दौरान आईओसी को 12027 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता मिली है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।