Get App

आईओसीः मुनाफा 2.5 गुना बढ़ा, आय 19.2% घटी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडियन ऑयल यानि आईओसी का मुनाफा 2.5 गुना बढ़कर 6,436 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2015 पर 3:03 PM
आईओसीः मुनाफा 2.5 गुना बढ़ा, आय 19.2% घटी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडियन ऑयल यानि आईओसी का मुनाफा 2.5 गुना बढ़कर 6,436 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईओसी का मुनाफा 2,523 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईओसी का मुनाफा 6285 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईओसी की आय 19.2 फीसदी घटकर 1.01 लाख करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईओसी की आय 1.25 लाख करोड़ रुपये रही थी। लेकिन वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईओसी की आय 93,832 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईओसी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 2.25 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 10.77 डॉलर प्रति बैरल रहा है। अप्रैल-जून तिमाही में आईओसी को 473 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईओसी का एबिटडा 3,697 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,100 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछली तिमाही में एबिटडा 9,283 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईओसी का एबिटडा मार्जिन 9.9 फीसदी से बढ़कर 10 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें