वित्त वर्ष 2014 चौथी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 2,276 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 1,928 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2014 चौथी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 2,276 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 1,928 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2014 की जनवरी-मार्च तिमाही में आईटीसी की बिक्री करीब 11.8 फीसदी बढ़कर 9,145 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में आईटीसी की बिक्री 8,180.3 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आईटीसी का एबिटडा 2,629 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,110 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में आईटीसी का एबिटडा मार्जिन 32.1 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी रहा।
सालाना आधार पर चौथी तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार की आय 6,698 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,429 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार का एबिट मार्जिन 31.5 फीसदी से बढ़कर 34.3 फीसदी रहा।
सालाना आधार पर चौथी तिमाही में आईटीसी के होटल कारोबार की आय 315.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 320.5 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में आईटीसी के एग्री कारोबार की आय 1,854 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,004 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में आईटीसी के पेपर कारोबार की आय 1,057 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,261 करोड़ रुपये रही।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।