वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईडीएफसी को 1411.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 470.1 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईडीएफसी को 1411.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 470.1 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईडीएफसी की ब्याज आय 3.4 फीसदी घटकर 1001.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईडीएफसी की ब्याज आय 1036.5 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आईडीएफसी का ग्रॉस एनपीए 1.52 फीसदी से बढ़कर 3.17 फीसदी रहा है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईडीएफसी का ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 810.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 1467.3 करोड़ रुपये हो गया है।
तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईडीएफसी का नेट एनपीए 1 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईडीएफसी का नेट एनपीए 0.99 फीसदी रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईडीएफसी को वन टाइम प्रोविजनिंग पर 2,639 वन टाइम घाटा हुआ है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।