आईडीएफसीः मुनाफा 47.2% घटा, आय 5% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 47.2 फीसदी घटकर 254.2 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 30, 2015 पर 12:53 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 47.2 फीसदी घटकर 254.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 481.7 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईडीएफसी की आय 5 फीसदी बढ़कर 2226 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईडीएफसी की आय 2122 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईडीएफसी का ग्रॉस एनपीए 0.65 फीसदी से बढ़कर 1.52 फीसदी हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आईडीएफसी का नेट एनपीए 0.22 फीसदी से बढ़कर 0.99 फीसदी हो गया है।

    रुपये में आईडीएफसी के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 357.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 810.6 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आईडीएफसी का नेट एनपीए 119.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 524.1 करोड़ रुपये हो गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।