आईडीबीआई बैंक का मुनाफा 27.4% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक का मुनाफा 27.4 फीसदी बढ़कर 135 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 12, 2015 पर 2:22 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक का मुनाफा 27.4 फीसदी बढ़कर 135 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक का मुनाफा 106 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक की ब्याज आय 19.4 फीसदी बढ़कर 1,494.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक की ब्याज आय 1,251 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईडीबीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.88 फीसदी से बढ़कर 6.64 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक का नेट एनपीए 2.88 फीसदी से बढ़कर 3.18 फीसदी रहा है।

    रुपये में आईडीबीआई बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ग्रॉस एनपीए 12,685 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,112 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर रुपये में आईडीबीआई बैंक का नेट एनपीए 5,992 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,496 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईडीबीआई बैंक की प्रोविजनिंग 1,718 करोड़ रुपये से घटकर 878.7 करोड़ रुपये रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।