चालू वित्त वर्ष में आईडीबीआई बैंक में स्ट्रैटेजिक विनिवेश संभव नहीं है। सूत्रों के मुताबिक कुछ एक नियमों की वजह से विनिवेश में ये अड़चन आ रही है। चालू वित्त वर्ष में स्ट्रैटेजिक विनिवेश संभव नहीं लग रहा है। हालांकि क्यूआईपी के जरिए बैंक पूंजी जुटा सकता है। हम आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही सरकार ने बैंक को क्यूआईपी के जरिए 3771 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है। बैंक में फिलहाल सरकार का हिस्सा 80.16 फीसदी से है और क्यूआईपी के बाद ये 26 फीसदी कम हो जाएगा। क्यूआईपी यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए लिस्टेड कंपनियां संस्थागत निवेशकों को शेयर जारी कर पूंजी जुटाती हैं।
