Get App

आईसीआईसीआई बैंक ने होमलोन ब्याज दरें घटाईँ

आईसीआईसीआई बैंक से 75 लाख रुपये तक का होमलोन अब 10.15 फीसदी ब्याज पर मिलेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2014 पर 8:46 AM
आईसीआईसीआई बैंक ने होमलोन ब्याज दरें घटाईँ

होम लोन ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। आईसीआईसीआई बैंक ने होमलोन पर ब्याज दरें 0.10 फीसदी घटा दी हैं। आईसीआईसीआई बैंक से 75 लाख रुपये तक होमलोन अब 10.15 फीसदी ब्याज पर मिलेगा। पहले 75 लाख का लोन 10.25 फीसदी ब्याज में मिल रहा था।

आईसीआईसीआई बैंक से महिलाओं को ब्याज में अतिरिक्त छूट मिलेगी। महिलाओं को 75 लाख तक का लोन 10.10 फीसदी ब्याज पर मिलेगा। बैंक की ये स्पेशल स्कीम 30 जून तक सेंक्शन किए गए लोन पर रहेगी। आईसीआईसीआई बैंक की होम लोन की दरें अब एसबीआई के बराबर हो गई हैं। एसबीआई भी 75 लाख रुपये तक का लोन 10.15 फीसदी ब्याज पर देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें