आईसीआईसीआई बैंक: मुनाफा 11% बढ़ने का अनुमान

आवाज़ अनुमान के मुताबिक आईसीआईसीआई बैंक के मुनाफे और ब्याज आय में बढ़त देखने को मिल सकती है।

अपडेटेड Apr 27, 2015 पर 9:57 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार की नजर प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक आईसीआईसीआई बैंक के नतीजों पर रहने वाली है। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक आईसीआईसीआई बैंक के मुनाफे और ब्याज आय में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है।

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 11 फीसदी बढ़कर 2944 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 2652 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज आय 13.7 फीसदी बढ़कर 4952.8 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज आय 4356 करोड़ रुपये रही थी।

    वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.12 फीसदी से बढ़कर 3.40 फीसदी रहने का अनुमान है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का नेट एनपीए 1.09 फीसदी से बढ़कर 1.29 फीसदी रहने का अनुमान है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।