आगे दिखेगी अच्छी ग्रोथ: एमईपी इंफ्रा

अगली 2-3 तिमाहियों में कंपनी के कंस्ट्रक्शन कारोबार की आय में बढ़त देखने को मिलेगी।

अपडेटेड Sep 06, 2016 पर 3:22 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जून तिमाही में एमईपी इंफ्रा ने शानदार नतीजे पेश किए हैं। इस तिमाही में एमईपी इंफ्रा का मुनाफा तेरह गुना बढ़कर 35 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 59.5 फीसदी रहा है। लेकिन कंपनी की आय में 1.3 फीसदी की गिरावट आई है और ये फिचले साल की समान अवधि के 467.17 करोड़ रुपये के मुकाबले 461.08 करोड़ रुपए रही है।

    एमईपी इंफ्रा के वी सी और एम डी जयंत म्हैसकर ने सीएनबीसी आवाज़ के साथ बात करते हुए कहा कि कंपनी की आय तो पिछले साल के समान ही रही है लेकिन मुनाफे में 13 गुने की बढ़त हुई है जिसकी खास वजह एकाउंटिंग नियमों में किए गए बदलाव हैं।

    जयंत म्हैसकर ने बताया कि कंपनी को झारखंड में 2 ऑर्डर मिले हैं। कंपनी की वर्तमान ऑर्डर बुक 3900 करोड़ रुपये की है जिसको आगे 3 साल में पूरा करना है। अगली 2-3 तिमाहियों में कंपनी के कंस्ट्रक्शन कारोबार की आय में बढ़त देखने को मिलेगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।