आतंकवाद के खिलाफ ट्विटर की जंग

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने करीब 2.5 लाख अकाउंट सस्पेंड कर दिए हैं।

अपडेटेड Aug 20, 2016 पर 12:16 PM

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने करीब 2.5 लाख अकाउंट सस्पेंड कर दिए हैं। ट्विटर के मुताबिक इन अकाउंट्स के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ज्यादातर अकाउंट आईएस यानि इस्लामिक स्टेट के समर्थकों के थे। ये पहली बार नहीं है जब ट्विटर ने ऐसा कदम उठाया है। इससे पहले फरवरी में भी ट्विटर ने 1 लाख से ज्यादा ऐसे अकाउंट्स को बंद करने की जानकारी दी थी। पिछले कुछ सालों में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल किया गया है।

ब्रुकिंग्स संस्थान ट्विटर सेन्सस के मुताबिक सितंबर से दिसंबर 2014 के बीच आतंकी समूह के कम से कम 46,000 खातों का इस्तेमाल किया गया है। ट्विटर का कहना है कि इस समस्या से निपटने के लिए कंपनी अपने प्रयासों का दायरा बढ़ा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।