Get App

आप जानना चाहते हैं, ट्वीटर के सीईओ की अनोखी पहल

ट्वीटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने कंपनी के अपने एक तिहाई शेयर अपने कर्मचारियों में बांटने की घोषणा की है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2015 पर 1:09 PM
आप जानना चाहते हैं, ट्वीटर के सीईओ की अनोखी पहल

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने कंपनी के अपने एक तिहाई शेयर यानि करीब 1 फीसदी हिस्सेदारी अपने कर्मचारियों में बांटने की घोषणा की है। उनकी ये हिस्सेदारी 28 जुलाई तक 19.7 करोड़ डॉलर थी। जैक डॉर्सी ने ट्वीट कर इस कदम को अपने लोगों में प्रत्यक्ष तरीके से किया जाने वाला निवेश बताया है।

आपको बता दें कि इस महीने के शुरुआत में ही उनको कंपनी का स्थायी सीईओ बनाया गया था। पिछले कुछ महीने से कंपनी की नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों की बढ़ती तादाद के बीच ट्वीटर में कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और उनमें आत्मविश्वास जगाने के लिए जैक डॉर्सी भरपूर कोशिश कर रहे हैं। हालांकि पिछले महीने ही उन्होंने घोषणा की थी कि कंपनी 336 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। आपको बता दें कि ट्वीटर में जैक डॉर्सी की हिस्सेदारी 3.2 फीसदी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें