Get App

आयशर मोटर्स का मुनाफा 55.2% बढ़ा

साल 2015 की तीसरी तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 55.2 बढ़कर 256 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2015 पर 1:48 PM
आयशर मोटर्स का मुनाफा 55.2% बढ़ा

साल 2015 की तीसरी तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 55.2 बढ़कर 256 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2014 की तीसरी तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 165 करोड़ रुपये रहा था।

साल 2015 की तीसरी तिमाही में आयशर मोटर्स की आय 37.3 बढ़कर 3,123 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। साल 2014 की तीसरी तिमाही में आयशर मोटर्स की आय 2,275 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आयशर मोटर्स का एबिटडा 305 करोड़ रुपये से बढ़कर 493 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आयशर मोटर्स का एबिटडा मार्जिन 13.4 फीसदी से बढ़कर 15.8 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें