Get App

आयशर मोटर्स की बिक्री में 6% की बढ़ोतरी

जुलाई में आयशर मोटर्स ने 3341 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल जुलाई में आयशर मोटर्स ने 3150 गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2014 पर 12:20 PM
आयशर मोटर्स की बिक्री में 6% की बढ़ोतरी

जुलाई में आयशर मोटर्स की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जुलाई में आयशर मोटर्स की बिक्री 6 फीसदी बढ़ी है। जुलाई में आयशर मोटर्स ने 3341 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल जुलाई में आयशर मोटर्स ने 3150 गाड़ियां बेची थी। हालांकि इस साल जून में आयशर मोटर्स ने 4187 गाड़ियां बेची थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई में आयशर मोटर्स की घरेलू बाजार में बिक्री 2915 यूनिट से बढ़कर 2955 यूनिट रही। इस साल जून में घरेलू बाजार में आयशर मोटर्स ने 3474 गाड़ियां बेची थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें