Get App

आरआईएलः मुनाफा मामूली बढ़ा, बिक्री 8.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा मामूली बढ़कर 5972 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2014 पर 6:22 PM
आरआईएलः मुनाफा मामूली बढ़ा, बिक्री 8.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा मामूली बढ़कर 5972 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 5957 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की बिक्री 8.6 फीसदी बढ़कर 1.13 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की बिक्री 1.04 लाख करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 8.7 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 8.3 डॉलर प्रति बैरल रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुताबिक कंपनी के पास 30 सितंबर 2014 तक 13.5 अरब डॉलर की नकदी मौजूद है। वहीं 30 सितंबर 2014 तक कंपनी पर 1.4 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का कहना है कि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी छमाही में सभी कारोबार के विस्तार के लिए 50000-55000 करोड़ रुपये की रकम खर्च की जाएगी। आगे रिलायंस जियो के लिए रुपये में कर्ज लेने की योजना है। कच्चे तेल की गिरती कीमतों का कारोबार पर असर दिखा है। आगे रिटेल मार्जिन में सुधार की उम्मीद है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि गैस प्राइसिंग पर सरकार की ओर से 15 नवंबर फैसला आने की उम्मीद है। कंपनी के रिटेल कारोबार की रणनीति में ई-कॉमर्स भी शामिल है। कंपनी के हजीरा स्थित नए प्लांट से जल्द उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। फ्यूल रिटेल कारोबार की समीक्षा जारी है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का रिफाइनिंग एबिट 3814 करोड़ रुपये से बढ़कर 3844 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का रिफाइनिंग एबिट मार्जिन 3.9 फीसदी से घटकर 3.7 फीसदी रहा।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का पेट्रोकेम एबिट 1863 करोड़ रुपये से बढ़कर 2361 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का पेट्रोकेम एबिट मार्जिन 7.3 फीसदी से बढ़कर 8.9 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें