आरईसी के ऑफर फॉर सेल को शानदार रिस्पॉन्स

सरकारी कंपनी आरईसी यानि रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन के ऑफर फॉर सेल को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अपडेटेड Apr 08, 2015 पर 1:14 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सरकारी कंपनी आरईसी यानि रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन के ऑफर फॉर सेल को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। आरईसी का ओएफएस करीब 5 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं रिटेल का हिस्सा 9 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

    दरअसल, इस इश्यू में रिटेल निवेशकों का खास ख्याल रखा गया है। बाजार भाव से 2 फीसदी के डिस्काउंट पर आए इस ओएफएस में रिटेल निवेशकों को 5 फीसदी की छूट दी गई है। यही नहीं इस ओएफएस में 20 फीसदी हिस्सा रिटेल के लिए है। सरकार आरईसी में 5 फीसदी हिस्सा बेचकर 1600 करोड़ रुपए जुटाएगी। इस ओएफएस को ज्यादातर मार्केट एक्सपर्ट्स ने सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।