आरबीआई लाएगा बिल पेमेंट का आसान तरीका

नए सिस्टम के आने से बिजली, फोन के बिल के साथ स्कूल, कॉलेज की फीस भी जमा हो सकेंगी।

अपडेटेड May 20, 2015 पर 11:16 AM

जल्द ही तमाम ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म्स आरबीआई की तरफ से जारी नियम कायदों का पालन करते दिखेंगे। आरबीआई इसी साल अगस्त तक एक इंटीग्रेटिड बिल पेमेंट टूल पेश करने जा रहा है जिसका नाम भारत बिल पेमेंट सिस्टम होगा। इस सिस्टम के तहत इट्जकैश, ऑक्सीजन. सुविधा, पेटीएम जैसी कंपनियों को बिड के जरिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

सिस्टम शुरू होने के बाद ग्राहकों के बिल लेनेवालों के लिए भी आसानी हो जाएगी। अलग-अलग बैंकों में खाता रखनेवाले बिलर्स एक ही एकाउंट के जरिए सारे बिल ले पाएंगे। बताया जा रहा है कि इस नए सिस्टम के लागू होने के बाद सिर्फ बिजली और फोन के बिल ही नहीं बल्कि स्कूल, कॉलेज की फीस तक जमा की जा सकेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।