आरबीएल बैंक के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। दूसरे दिन 2 बजे तक इश्यू डेढ़ गुना भर चुका था। आईपीओ का कल आखिरी दिन है। इस आईपीओ के जरिए बैंक की 1200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।  इश्यू का प्राइस बैंड 224 रुपये से 225 रुपये है। प्राइस बैंड के हिसाब से बैंक की वैल्यूएशन करीब 12 हजार करोड़ रुपये है। आपको बता दें कि पिछले 10 साल में आरबीएल बैंक पहला प्राइवेट सेक्टर बैंक है जो अपना आईपीओ ला रहा है।