आवाज़ अनुमानः बजाज ऑटो का मुनाफा 7% बढ़ेगा

आवाज़ अनुमान के मुताबिक दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो के मुनाफे और आय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

अपडेटेड Oct 14, 2014 पर 9:03 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार की नजर दिग्गज ऑटो कंपनी बजाज ऑटो के दूसरी तिमाही के नतीजों पर रहने वाली है। सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो के मुनाफे और आय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 7 फीसदी बढ़कर 893 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 837 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 11 फीसदी बढ़कर 5743.5 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 5175 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।